JPSC JET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। जेपीएससी जेईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने के बाद जो उम्मीदवार झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2025 है। सुधार विंडो 8 अक्टूबर को खुलेगी और 10 अक्टूबर, 2025 को बंद होगी। अब सवाल आता है कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकते है? आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी
नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार JPSC JET 2024 के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक (बिना पूर्णांक के) प्राप्त किए हों।
- वे उम्मीदवार जो मास्टर डिग्री या समकक्ष पाठ्यक्रम कर रहे हैं या वे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी अर्हक मास्टर डिग्री (अंतिम वर्ष) परीक्षा दी है और जिनका परिणाम अभी भी प्रतीक्षित है या वे उम्मीदवार जिनकी अर्हक परीक्षाएं विलंबित हो गई हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई?
नीचे बताए गए स्टेप्स के फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध जेपीएससी जेईटी 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अपना पंजीकरण करें और अपने खाते में लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले यूएनआर श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 575 रुपये है। जबकि, बीसी-I/बीसी-II/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 300 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।