1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Kanpur Fake Degree Case: SIT जांच में 2 यूनिवर्सिटी की 103 डिग्रियां मिलीं फर्जी, विवि से मांगी गई 357 की डिटेल्स

Kanpur Fake Degree Case: SIT जांच में 2 यूनिवर्सिटी की 103 डिग्रियां मिलीं फर्जी, विवि से मांगी गई 357 की डिटेल्स

 Edited By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 26, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 12:22 pm IST

Kanpur Fake Degree Case: कानपुर के फर्जी डिग्री मामले में SIT की जांच जारी है। अलीगढ़, फिरोजाबाद और सहारनपुर की यूनिवर्सिटी में भी जांच चल रही है। वहीं, कानपुर विश्वविद्यालय (CSJMU) से भी 357 डिग्रियों की डिटेल मांगी गई है।

Kanpur Fake Degree Case, SIT finds 103 degrees from two fake : कानपुर फर्जी ड्रिग्री मामले में बड़ा - India TV Hindi
फर्जी डिग्री मामले की जांच। Image Source : REPORTER INPUT

Kanpur Fake Degree Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बीते दिनों एक बड़ा स्कैंडल सामने आया था। यहां पुलिस ने चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में आगे पता चला था ​कि यह एक गिरोह है जिसका नेटवर्क यूपी के कई और जिलों तक फैला हुआ था। एसआईटी की जांच में 103 डिग्रियां फर्जी निकली। बुधवार को फरीदाबाद और हापुड़ की दो यूनिवर्सिटीज ने अपने यहां से डिग्री जारी होने की बात से इंकार कर दिया। जिसके बाद एसआईटी ने अब दूसरे विश्वविद्यालयों से जारी डिग्रियों की जांच तेज कर दी है। अलीगढ़, फिरोजाबाद और सहारनपुर गईं टीमें अभी जांच करके वापस नहीं लौटी।

क्या है पूरा मामला 

किदवई नगर पुलिस ने गौशाला चौराहे के पास शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया। यह लोग 2012 से यह काम कर रहे थे। इनके पास से 9 राज्यों की 15 यूनिवर्सिटी से जुड़ी 900 से ज्यादा डिग्री, माइग्रेशन, प्रमाण पत्र मिले थे। इसमें सीएसजेएमयू की भी 357 डिग्रियां शामिल हैं। गिरोह का मास्टर माइंड शैलेंद्र कुमार ओझा है जो पूरे नेटवर्क का संचालन करता है। उसके साथ नागेश मणि त्रिपाठी, जोगेंद्र और अश्वनी कुमार सिंह को पुलिस ने जेल भेजा था। गैंग से जुड़े छतरपुर निवासी मयंक भारद्वाज, हैदराबाद निवासी मनीष उर्फ रवि, गाजियाबाद निवासी विनीत, भोपाल निवासी शेखू और शुभम दुबे की तलाश एसआईटी और सर्विलांस टीम कर रही है।

एसआईटी की पांच टीमों ने शुरू की जांच 

एसआईटी की पांच टीमें मंगलवार को फरीदाबाद की लिंग्या, हापुड़ की मोनाड, अलीगढ़ की मंगलायतन, सहारनपुर की ग्लोकल और फिरोजाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी में जांच करने पहुंची थी। अधिकारियों के मुताबिक लिंग्या और मोनाड यूनिवर्सिटी की जो डिग्रियां बरामद की गईं थीं वह यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जांच कराई गई। दोनों यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने डिग्रियां अपने यहां की होने से स्पष्ट इंकार कर दिया। लिंग्या की 100 और मोनाड की 3 डिग्रियां बरामद की गई थीं। यह रिपोर्ट आने के बाद अब क्राइम ब्रांच मानकर चल रही है कि दूसरी निजी यूनिवर्सिटीज से जारी डिग्रियां भी फर्जी निकलेंगी। बहरहाल अलीगढ़, फिरोजाबाद और सहारनपुर गईं टीमें अभी जांच कर वापस नहीं लौटीं हैं।

CSJMU ने नहीं दिया 357 का डाटा

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने बताया कि CSJMU से 357 डिग्रियों का डाटा और कार्यरत बाबुओं की संख्या की जानकारी मांगी गई थी। हालांकि यह जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। उधर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि उन्हें बरामद डिग्रियां मिल जाएं तो वह पूरा डाटा निकालकर दे दें।

5 साल में 7 करोड़ का लेनदेन 

एसआईटी ने शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के नाम पर खोले गए खाते की वर्ष 2021 से 2025 के बीच पांच साल की डिटेल निकाली तो करीब सात करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला। शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के नाम से खुले खाते का संचालन शैलेंद्र कुमार ओझा करता है। एसआईटी अब यह पता लगा रही है कि खाते से कहां-कहां और कितनी धनराशि भेजी गई।

इन 5 यूनिवर्सिटी की चल रही जांच

  • लिंग्या यूनिवर्सिटी फरीदाबाद : 100 मार्कशीट
  • मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ : 03
  • मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़ : 40 मार्कशीट
  • ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर : 02 मार्कशीट
  • जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद फिरोजाबाद : 11

इनकी भी सुनिए 

अपराध एवं मुख्यालय के संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि, 'लिंग्या और मोनाड यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने लिखकर दिया है कि उनके यहां से डिग्री जारी नहीं की गई है। तीन और यूनिवर्सिटी से गुरुवार को रिपोर्ट आ जाएगी। शैलेंद्र की फर्म के खाते की जांच कराई गई। पांच साल में करीब 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला है। जांच चल रही है।'

(कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें -
मुंबई पुलिस का क्रिएटिव अंदाज! वायरल Monkey की फोटो यूज कर जारी किया हेल्पलाइन नंबर; यूजर्स को पसंद आया आ​इडिया

1 लाख रुपये वाली सरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें अप्लाई, पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका; ​चेक करें डिटेल्स
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।