1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 से 9 तक केवल इस उम्र के बच्चों को ही मिल सकता है एडमिशन, जानें पूरी डिटेल

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 से 9 तक केवल इस उम्र के बच्चों को ही मिल सकता है एडमिशन, जानें पूरी डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Apr 06, 2023 06:45 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 06:45 pm IST

KV Admisssion Age Eligibility: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने की चाह रखते हैं। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला(2023-2024) केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो उनको KV का एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पता होना चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए क्या है उम्र सीमा(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए क्या है उम्र सीमा(सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

KV Admisssion Age Eligibility: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने की चाह रखते हैं। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला(2023-2024) केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो उनको KV का एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पता होना चाहिए। अभिभावक को अपने बच्चे का दाखिला Kendriya vidyalaya में कराने के लिए उसके एज लिमिट क्राइटेरिया को फॉलो करना होगा। केंद्रीय विद्यालय में दाखिला(2023-2024) लेने के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को आप नीचे दिए गए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं।   

Kendriya vidyalaya में एडमिशन(2023-2024) लेने के लिए ये है एज लिमिट 

  1. फर्स्ट क्लास में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की आयु 5से 7 वर्ष होनी चाहिए।
  2. सेकेंड क्लास यानी दूसरी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 6 से 8 वर्ष होनी चाहिए।
  3. थर्ड क्लास यानी तीसरी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए 7 से 9 साल की एज तय की गई है।
  4. फोर्थ क्लास यानी चौथी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 8 से 10 वर्ष होनी चाहिए।
  5. क्लास 5 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 9 से 11 वर्ष होनी चाहिए।
  6. क्लास 6 में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए।
  7. क्लास 7 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 11 से 13 वर्ष होनी चाहिए।
  8. कक्षा 8वीं में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 12 से 14 वर्ष होनी चाहिए।
  9. 9वीं  क्लास में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

केंद्रीय विद्यालय में क्लास-2 से क्लास 9 तक एडमिशन (2023-24) लेने के लिए बच्चे को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पिछली क्लास में पास होना बेहद जरूरी है। साथ ही आपके पास पासिंग सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की ऑरिजनल कॉपीज होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको KV(Kendriya vidyalaya) में एडमिशन लेने के लिए एज लिमिट क्राइटेरिया को फॉलो करना होगा। केंद्रीय विद्यालय में दाखिला(2023-2024) लेने के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को आप नीचे दिए गए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं।   

ये भी पढ़ें- आप जानते हैं कि B.Tech के बाद स्टूडेंट्स क्यों करते हैं MBA? जानें इसकी वजह
NCERT syllabus से क्या-क्या हटाया गया? एक झलक में जानें
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।