1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Kerala NEET PG के दूसरे चरण की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Kerala NEET PG के दूसरे चरण की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 30, 2022 02:47 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 02:47 pm IST

Kerala NEET PG 2022 राउंड-2 की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस प्रक्रिया के लिए अप्लाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

Kerala NEET PG के दूसरे चरण की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी- India TV Hindi
Kerala NEET PG के दूसरे चरण की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी Image Source : FILE PHOTO (PTI)

कमिश्नर ऑफ एंट्रेस एग्जामिनेशन केरल (Commissioner for Entrance Examination) ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर Kerala NEET PG 2022 राउंड 2 की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2022 प्रवेश परीक्षा पास की है और केरल NEET PG काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे दूसरे चरण की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट Kerala CEE की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in. पर देख सकते हैं।

Kerala NEET PG 2022 राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। अलॉटमेंट लिस्ट की जांच करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाना होगा और प्रदान की गई अलॉटमेंट लिस्ट को डाउनलोड करना होगा।

 
ऐसे डाउनलोड करें लिस्ट

सबसे पहले CEE Kerala की ऑफिशियल वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर मेडिकल पीजी लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद साइड पैनल पर अलॉटमेंट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
फिर चरण 2 प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
आपको पीडीएफ दिखाई देगा, अब इस प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।