1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने के लिए क्या होनी चाहिए उम्र, यहां जानें पूरी डिटेल

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने के लिए क्या होनी चाहिए उम्र, यहां जानें पूरी डिटेल

 Published : Apr 15, 2024 10:57 am IST,  Updated : Apr 15, 2024 11:35 am IST

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय(KV) में अपने बच्चों का दाखिला कराने के इच्छुक पेरेंट्स के लिए केवी का एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पता होना बेहद जरूरी है। केवी के एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में इच्छुक अभिभावक नीचे खबर में डिटेल्ड जानकारी पढ़ सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए कितनी एज होनी चाहिए (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए कितनी एज होनी चाहिए (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

KVS Admission: जो अभिभावक आप अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय(KV)में कराने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर उनके लिए बेहद जरूरी है। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला कराने के इच्छुक पेरेंट्स को KV का एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पता होना बेहद आवश्यक है। जानकारी दे दें कि केंद्रीय विद्यालय(KVS Admission) में अपने बच्चे का दाखिले कराने के लिए अभिभावक को उसके एज लिमिट क्राइटेरिया को फॉलो करना होगा। आज हम आपको इस खबर के जरिए इस जानकारी से अवगत कराएंगे, जिसको आप नीचे बिंदुवार तरीके से समझ सकते हैं। 

केंद्रीय विद्यालय(KV) में एडमिशन के लिए एज लिमिट  

  • कक्षा 1 के लिए बच्चे की उम्र 6 साल से 8 साल तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 2 के लिए बच्चे की उम्र 7 साल से 9 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 3 और 4 के लिए बच्चे की आयु 8 वर्ष से 10 साल तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 5 के लिए बच्चे की आयु 9 साल से 11 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 6 के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 साल तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 7 में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 11 से 13 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 8 में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 12 से 14 साल तक होनी चाहिए। 
  • कक्षा 9 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 13 से 15 वर्ष तक होनी चाहिए। 

उक्त बताई गई एज लिमिट की गिनती उस साल के 31 मार्च की तारीख तक की जाएगी जिस साल आपको एडमिशन लेना है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

RTE के तहत आवेदन करने का आज आखिरी मौका 

जानकारी दे दें कि केंद्रीय विद्यालय (KV) में बच्चों शिक्षा के अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत आवेदन करने का आज यानी 15 अप्रैल को आखिरी मौका है। इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

ये भी पढ़ें- पहली बार भारत में कब आए थे अंग्रेज?

क्या है इजरायली Iron Dome, कैसे करता है काम?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।