मध्य प्रदेश में विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए हाल में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। बता दें कि इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।
वैकेंसी डिटेल
जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए, कुल 10,578 रिक्त पदों को भरा जाना है।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद'एमपी शिक्षक भर्ती 2025 पंजीकरण' के लिंक पर जाएँ
- अब यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा।
- इसके बाद पहले खुद को पंजीकृत करें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र पूरा भरें।
- इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। अधिक जानकारी के लिए, नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए अप्लाई करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 500/- रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 200/- रुपये का भुगतान करना होगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एक ऐसा शहर, जिसे उल्टा लिखने पर भी नहीं बदलता नाम