1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. महाराष्ट्र बजट 2025: राज्य में निकलेंगी 16 लाख नई नौकरियां, अजित पवार ने किया बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र बजट 2025: राज्य में निकलेंगी 16 लाख नई नौकरियां, अजित पवार ने किया बड़ा ऐलान

 Published : Mar 10, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 04:17 pm IST

आज महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य का 11वां बजट पेश किया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री अजित पवार ने बताया कि जल्द ही 16 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

Maharashtra- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य का 11वां बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान अजित पवार ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। अजित पवार ने कहा कि केंद्र ने अपने बजट में राज्य को जो राहत दी है उसके लिए मैं पीएम और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। हम महाराष्ट्र के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की हर कोशिश करेंगे।

रखा सड़कों के निर्माण का लक्ष्य

इसके बाद वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में 6500 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 5670 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इनमें से 3785 किमी का काम पहले ही कंपलीट हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब 1500 किमी लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य है। आगे वित्त मंत्री ने नए रोजगार पैदा होने के बारे में बात की।

16 लाख नौकरियों का लक्ष्य

अजीत पवार ने कहा कि राज्य फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट के मामले में देश में नंबर वन स्थान पर है। दावोस में राज्य ने 56 कंपनियों के साथ 15.75 लाख करोड़ रुपये के समझौतों पर साइन किए हैं, जिनसे 16 लाख लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आगे उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की कुल जीडीपी में 15.4 फीसदी का योगदान देता है।

आगे उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र 2047 तक पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अग्रणी बनेगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को हम साकार करेंगे और प्रदेश इस दिशा में नंबर वन बनेगा।

ये भी पढ़ें:

शिक्षा बोर्ड का अजब कारनामा, 12वीं की एग्जाम में पूछ डाले इस पार्टी से जुड़े सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।