1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MPESB Calendar 2025: इन 15 भर्ती परीक्षाओं और 5 एंट्रेंस एग्जाम्स का कैलेंडर जारी, पढ़ें डिटेल

MPESB Calendar 2025: इन 15 भर्ती परीक्षाओं और 5 एंट्रेंस एग्जाम्स का कैलेंडर जारी, पढ़ें डिटेल

 Published : Dec 28, 2024 01:45 pm IST,  Updated : Dec 28, 2024 01:45 pm IST

MPESB Calendar 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अगले साल यानी 2025 के लिए 15 भर्ती परीक्षाओं और पांच प्रवेश परीक्षाओं(टेंटेटिव एग्जाम डेट्स) का कैलेंडर कर दिया गया है।

MPESB कैलेंडर 2025 जारी- India TV Hindi
MPESB कैलेंडर 2025 जारी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

MPESB Calendar 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB की तरफ से साल 2025 में होने वाली 15 भर्ती परीक्षाओं और पांच प्रवेश परीक्षाओं(टेंटेटिव एग्जाम डेट्स) के लिए कैलेंडर को जारी कर दिया गया है। कैलेंडर को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल( टेंटेटिव एग्जाम डेट्स) को देख सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या तालिका के माध्यम से भी डिटेल पढ़ सकते हैं।

भर्ती परीक्षा

परीक्षा/पद का नाम संभावित परीक्षा माह
समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू
महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा (विशेष परीक्षा) फरवरी 2025
समूह-04 के अंतर्गत सहायक वर्ग-03 व अन्य समकक्ष पदो हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा मार्च 2025
माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन बादन व नृत्य) तथा प्राथमिक शिक्षक (खेल, गायन वादन व नृत्य) चयन परीक्षा तथा माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा मार्च 2025
प्राथमिक शाला शिक्षक चयन परीक्षा अप्रैल 2025
समूह-01 उप समूह-01 अप्रैल 2025
समूह-01 उप समूह-03 अप्रैल 2025
समूह-02 उप समूह-01 मई 2025
समूह-02 उप समूह-03 मई 2025
समूह-02 उप समूह-04 मई 2025
सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा अगस्त 2025
फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल पुलिस परीक्षा सितंबर 2025
समूह 03-उपयंत्री नवंबर 2025
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदो की चयन परीक्षा दिसंबर 2025 
उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2025

प्रवेश परीक्षा 

परीक्षा का नाम संभावित परीक्षा माह
पीए‌टी प्रवेश परीक्षा मई 2025
एनीमल हस्बेंडरी एवं डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा मई 2025
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रो में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा(ANMTST) जून 2025
प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) एण्ड जनरल नर्सिंग एवं मिडवाईफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) जून 2025
पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग तथा एम. एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जून 2025

एग्जाम कैलेंडर को देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें-  यूपी में ठंड का प्रकोप, सहारनपुर समेत इन जिलों में आज स्कूल बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।