1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Narendra Modi on Dhanteras: धनतेरस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, इन विभागों में होंगी 10 लाख भर्तियां; जानें कहां कितने पद पर होगी भर्ती

Narendra Modi on Dhanteras: धनतेरस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, इन विभागों में होंगी 10 लाख भर्तियां; जानें कहां कितने पद पर होगी भर्ती

 Published : Oct 22, 2022 11:34 am IST,  Updated : Oct 22, 2022 11:41 am IST

Narendra Modi on Dhanteras: पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों सरकारी विभागों में 10 लाख भर्तियां करने की बात कही थी। अब धनतेरस से इस पर बात अमल की शुरुवात होने जा रही है। आइए जान लेते हैं किस विभाग में हैं कितनी भर्तियां होगी।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

Highlights

  • धनतेरस पर युवाओं को बड़ी सौगात
  • PM मोदी 75 हजार नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे
  • 2024 के आम चुनाव से पहले यह भर्ती अभियान पूरा हो जाएगा

Narendra Modi on Dhanteras: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के कई विभागों में 10 लाख भर्तियां करने की घोषणा की थी। आज यानी 22 अक्टूबर (धनतेरस) से इस पर अमल होने जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी 75 हजार नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया हैं। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर इन कर्मचारियों को पीएम संबोधित भी किया है। जून में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि आने वाले 1.5 सालों में केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाएगा।

10 लाख पदों पर भर्तियां

दरअसल, पीएम मोदी ने इसी साल जून महीने सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। प्रधानमंत्री के निर्देश के मुताबिक सभी मंत्रालय और विभागों ने स्वीकृत पदों पर रिक्तियों को भरने की दिशा में काम शुरू कर दिया। अगले साल दिसंबर तक और सवा 9 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई है। 

38 विभागों में नियुक्ति

बता दें कि देश भर के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। भारत सरकार के 38 विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप ए (राजपत्रित), ग्रुप बी (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप सी पदों पर नियुक्त होने वाले हैं। इनके अलावा जिन भी पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस आदि कई पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों को मंत्रालयों और विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के जरिए कराया जा रहा है। इन एजेंसियों में संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड आदि शामिल है। पीएमओ ने बताया, तेज गति से नियुक्ति के लिए सेलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाया गया है और टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। 

किस विभाग में कितने पद रिक्त

1- सूत्रों के मुताबिक 10 लाख भर्तियों में से सबसे ज्यादा भर्तियां रक्षा मंत्रालय और रेलवे में होगी। रक्षा मंत्रालय में करीब 2.5 लाख पद खाली हैं।

2- सूत्रों के मुताबिक, रेलवे में 2.9 लाख पद खाली हैं।
3- गृह मंत्रालय में सी कैटिगरी के करीब 1.2 लाख पद खाली हैं। 

4- संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग 10 लाख नौकरियों में से 23 हजार पद राजपत्रित पदाधिकारियों का भरेगा। 26 हजार पद ग्रुप बी अधिकारियों के हैं। गैर राजपत्रित पदाधिकारियों बी कैटिगरी के 92 हजार पद खाली हैं। सबसे ज्यादा भर्ती ग्रुप सी के पदों पर होगी। ग्रुप सी के करीब 8.4 लाख पद खाली हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।