1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. National Mathematics Day 2022: इस आसान टेस्ट से अपने दिमाग को करें तेज, चेक करें अपने स्किल

National Mathematics Day 2022: इस आसान टेस्ट से अपने दिमाग को करें तेज, चेक करें अपने स्किल

 Published : Dec 22, 2022 12:14 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 12:14 pm IST

National Mathematics Day 2022: आज नेशनल मैथमैटिक्स डे है। हर साल 22 दिसंबर को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यहां दिए गए सवालों के जरिए आप अपना दिमाग तेज कर सकते हैं।

National Mathematics Day 2022- India TV Hindi
National Mathematics Day 2022 Image Source : FREEPIK.COM

आज नेशनल मैथमेटिक्स डे है। इसका उद्देश्य लोगों को सामाजिक प्रगति में मैथ की भूमिका के बारे में बताना है। यह 22 दिसंबर को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास यूनिवर्सिटी में रामानुजन की विरासत को याद करने के लिए इस दिन को नेशनल मैथमेटिक्स डे घोषित किया था। नेशनल मैथमेटिक्स डे भारतीयों और दुनिया भर के लाखों गणित प्रेमियों के लिए प्रशिक्षण का अवसर है।

मैथ में बहुत कम पेशेवर अनुभव होने के बावजूद, रामानुजन ने अपने ज्ञान के माध्यम से मैथमेटिकल मेटिकल, नंबर थेवरी और इंफाइट सीरीज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हर साल 22 दिसंबर को पूरा देश नेशनल मैथमेटिक्स डे मनाता है। कहने को ये पर्याप्त है कि गणितीय पहेलियों को हल करने के लिए गणितीय क्षमता और समझ की जरूरत होती है। नंबर आधारित पहेलियों को कुछ सेकेंडों में हल किया जा सकता है। दूसरी ओर, ये आपको पूरे दिन या शायद एक सप्ताह तक व्यस्त रख सकता है।

यहां आपके लिए कुछ दिमाग घुमा देने वाली मैथ की पहेलियां दी गई हैं, इन्हें सुलझाएं-

पहेली 1- एक दादी, दो माताएँ और दो बेटियाँ एक साथ बेसबॉल खेल में गईं और प्रत्येक ने एक-एक टिकट खरीदा। उन्होंने कुल कितने टिकट खरीदे?

a. 3

b. 4
c. 5

पहेली 2- यदि चार आदमी चार घंटे में चार मेज बना सकते हैं, तो आठ आदमी आठ घंटे में कितनी मेज बना सकते हैं?

a. 20 टेबल
b. 10 टेबल
c. 16 टेबल

पहेली 3- 300 फीट प्रति मिनट की गति से चलने वाली 300 फीट की ट्रेन को 300 फीट लंबी सुरंग से होकर गुजरना पड़ता है। सुरंग के जरिए यात्रा करने में ट्रेन को कितना समय लगेगा?

a. 5 मिनट
b. 2 मिनट
c. 10 मिनट

पहेली 4- यदि 7 आदमी एक दूसरे से मिलते हैं और प्रत्येक एक-दूसरे से केवल एक बार हाथ मिलाते हैं, तो कितने हाथ मिलाए गए?

a. 10
b. 15
c. 21

पहेली 5- यदि एक मुर्गी डेढ़ दिन में एक अण्डा देती है तो आधा दर्जन मुर्गियाँ आधा दर्जन दिनों में कितने अण्डे देंगी?

a. 2 दर्जन 
b. 5 दर्जन 
c. 10 दर्जन
 

सही उत्तर:- 1.a, 2.c, 3.b, 4.c, 5.a

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।