1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Delhi University Vacancy 2021: डीयू में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन, देखिए पूरी डिटेल

Delhi University Vacancy 2021: डीयू में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन, देखिए पूरी डिटेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 08:38 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में विभिन्न नॉन टीचिंग पदों (Non Teaching Vacancy) की भर्ती (NTA DU Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं।

NTA DU Recruitment 2021: निकली बंपर वैकेंसी, फटाफट ऐसे करें आवेदन - India TV Hindi
NTA DU Recruitment 2021: निकली बंपर वैकेंसी, फटाफट ऐसे करें आवेदन  Image Source : INDIA TV

Delhi University Vacancy 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में विभिन्न नॉन टीचिंग पदों (Non Teaching Vacancy) की भर्ती (NTA DU Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए NTA ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। विभिन्न विभागों में कुल 1150 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। हर पद के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की भी जानकारी दी गई है। 

NTA DU Recruitment 2021: कैसे करें अप्लाई

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in और du.ac.in पर जाकर 16 मार्च 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2021 से शुरू हो चुकी है। इसके बाद 18 मार्च से 20 मार्च 2021 तक आवेदन फॉर्म में सुधार करने का एक मौका भी दिया जाएगा।

NTA DU Recruitment 2021: इतना लगेगा शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए। ओबीसी (एनसीएल), आर्थिक कमजोर वर्ग और महिलाओं के लिए 800 रुपए। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।

एनटीए डीयू भर्ती 2021 रिक्तियों का विवरण

  1. जूनियर सहायक - 236
  2. टेलीफोन ऑपरेटर - 08
  3. सहायक - 80
  4. आशुलिपिक/ स्टेनोग्राफर - 77
  5. योग आयोजक - 01
  6. वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक - 05
  7. नर्स - 07
  8. सहायक प्रबंधक गेस्ट हाउस - 01
  9. जूनियर इंजीनियर सिविल - 05
  10. जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल - 05
  11. सहायक सुरक्षा अधिकारी - 04
  12. वरिष्ठ सहायक - 45
  13. हिंदी अनुवादक - 02
  14. व्यक्तिगत सहायक - 09
  15. प्रोफेशनल असिस्टेंट - 16
  16. सामाजिक कार्यकर्ता - 03
  17. फिजियोथेरेपिस्ट - 02
  18. एक्स-रे तकनीशियन - 02
  19. बागवानी विशेषज्ञ- 01
  20. वरिष्ठ तकनीकी सहायक विभागीय - 58
  21. सहायक अभिलेखागार - 01
  22. खेल कोच - 01
  23. सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट - 17
  24. फार्मासिस्ट - 05
  25. तकनीकी सहायक कंप्यूटर - 19
  26. तकनीकी सहायक स्वास्थ्य केंद्र - 02
  27. सांख्यिकीय सहायक - 02
  28. तकनीकी सहायक विभागीय - 51
  29. स्वच्छता निरीक्षक - 01
  30. तबला वादक - 12
  31. पखावज वादक - 01
  32. सारंगी वादक - 02
  33. वायलिन वादक - 02
  34. मृदंगम वादक - 01
  35. हारमोनियम वादन - 01
  36. तानपुरा वादक - 04
  37. प्रयोगशाला सहायक - 53
  38. कार्य सहायक - 03
  39. सहायक : स्टोर  - 02
  40. सेल्समैन डीएचएमआई - 02
  41. पुस्तकालय सहायक -05
  42. निजी सचिव - 02
  43. सुरक्षा अधिकारी - 01
  44. जूनियर सहायक : स्टोर - 01
  45. जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस) - 35
  46. लाइब्रेरी अटेंडेंट - 109
  47. स्वास्थ्य अटेंडेंट  - 18
  48. प्रयोगशाला अटेंडेंट - 152
  49. इंजीनियरिंग अटेंडेंट - 52
  50. चिकित्सा अधिकारी - 15
  51. सहायक रजिस्ट्रार - 06 

ये है चयन प्रक्रिया और योग्यता एवं पात्रता 

उपरोक्त पदों पर चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  यानी एनटीए की ओर से आयोजित ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड दूसरों से अलग हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। परीक्षा की तारीख बाद में डीयू रिक्रूटमेंट की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। किस पद के लिए परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा, सिलेबस क्या होगा, इसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। 

नोट-

यहां क्लिक करके देखें DU Non-Teaching vacancy notification 2021
Online Apply करने के लिए यहां करें क्लिक।
डीयू Recruitment की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां करें क्लिक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन