Agniveer Vayu Bharti: अग्निवीर के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 17 मार्च यानी आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कैंडिडेट्स इसके लिए 31 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि आवेदन करने की लास्ट डेट है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मई 2023 कसो किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवदेन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले General / OBC / EWS कैंडिडेट्स को 250 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स इसका भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
ये भी पढ़ें- आपने सोचा है कभी कि रेलवे ट्रैक पर क्यों पड़े होते हैं पत्थर? जानें इसकी वजह
Kendriya Vidyalaya की कितनी होती है फीस, जानकर हो जाएंगे हैरान
संपादक की पसंद