1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली भर्ती, लाख के पार तक मिलेगी सैलरी; पढ़ें डिटेल्स

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली भर्ती, लाख के पार तक मिलेगी सैलरी; पढ़ें डिटेल्स

 Published : Oct 07, 2025 11:59 am IST,  Updated : Oct 07, 2025 11:59 am IST

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। बता दें कि यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।

आवेदन करने की आयु सीमा?

कंसल्टेंट पद के लिए आवेदन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेक्सिमम एज लिमिट 40 वर्ष है। 

जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए आवेदन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेक्सिमम एज लिमिट 35 वर्ष है।  

आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आवेदकों के पास इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक्स/  इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। 
इसके अलावा कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट/ एग्जिक्यूशन और टेंडरिंग का 5 से 8 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए। वहीं जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए इसी क्षेत्र में 3 से 5 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए। 

सैलरी विवरण? 

कंसल्टेंट पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदावरों को 1,20,000 रुपये सैलरी मिलेगी। 
जूनियर कंसल्टेंट पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदावरों को 1,00,000 रुपये सैलरी मिलेगी। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद करियर टैब पर जाएं। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • अब अपने आवेदन पत्र को भरें और जमा करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन