1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए आवेदन आज से, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है इसकी एलिजिबिलिटी

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए आवेदन आज से, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है इसकी एलिजिबिलिटी

 Published : May 12, 2025 12:33 pm IST,  Updated : May 12, 2025 01:29 pm IST

अगर आप भी टेरिटोरियल आर्मी में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

टेरिटोरियल आर्मी में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून को समाप्त होगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर जाना होगा।  वैकेंसी, पात्रता, आवेदन शुल्क के विवरण को कैंडिडेट्स नीचे खबर में पढ़ सकते हैं। 

वैकेंसी 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 19 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

पुरुष के लिए 18 पद

महिला के लिए 1 पद 

क्या है आवेदन करने की पात्रता? 

नीचे दिए गए प्वाइंट्स के जरिए कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई करने की पात्रता को समझ सकते हैं। 

  • उम्मीदवारों का भारत का नागरिक होना चाहिए। केवल भारतीय सिटिजंस ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। 
  • उम्मीदवारों को किसी भी मान्य यूनिवर्सिटी के कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • उम्मीदवारों को फिजिकली और मेडिकली फिट होना चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

कैस करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने आवेदनपत्र का एक प्रिंट आउट ले लें। 

क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। 

कब है एग्जाम? 

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन