1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Army School Recruitment: आर्मी स्कूल में शिक्षकों की बंपर वैकेंसियां, आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

Army School Recruitment: आर्मी स्कूल में शिक्षकों की बंपर वैकेंसियां, आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 09:46 am IST,  Updated : Oct 09, 2020 09:46 am IST

Army School Recruitment 2020: देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक आर्मी पब्लिक स्कूल ने बड़ी संख्या में शिक्षकों के लिए वैकेंसियां निकाली है।

Army School Recruitment- India TV Hindi
Army School Recruitment Image Source : FILE PHOTO

Army School Recruitment 2020: देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक आर्मी पब्लिक स्कूल ने बड़ी संख्या में शिक्षकों के लिए वैकेंसियां निकाली है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) द्वारा संचालित इन स्कूलों में 8000 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन वैकेंसियों में प्राइमरी ट्रेंड टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती शामिल है। 

AWES द्वारा इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2020 रखी गई है। उम्मीदवारों की भर्ती ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://aps-csb.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

पात्रता

यहां प्राइमरी ट्रेंड टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। पीआरटी के पदों पर आवेदन के लिए बी.एड/दो वर्षीय डिप्लोमा और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंकों का होना जरूरी। टीजीटी पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास बी.एड और ग्रेजुएशन में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। पीजीटी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बी.एड और पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स का होना अनिवार्य है।

भर्ती की प्रक्रिया 

इस भर्ती के तहत चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन स्टेज की प्रक्रिया से गुजरना होगा और ये स्टेज होंगे स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और शिक्षण कौशल का मूल्यांकन। इसी आधार पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए होने वाले ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का CTET/TET पास होना अनिवार्य नहीं है। आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के फ्रेशर कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों के पास अनुभव हैं उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 57 वर्ष निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 20 अक्टूबर 2020, शाम 5 बजे तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख- 04 नवंबर 2020
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि -21 और 22 नवंबर 2020
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन