नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 2700 पदों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उपाधि या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होंगे।
उम्मीदवारों को कुल अंकों में न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, इसमें 5% की छूट उपलब्ध है)। कुल अंकों में न्यूनतम अर्हक अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएँगे। मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800/- है, जबकि दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹400/- है। अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।