अगर आप बैंक में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। हालांकि, इसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार आवेदन सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
- अब रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। इसमें एप्लीकेशन की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू शामिल है। सबसे पहले इसमें एप्लीकेशन की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद आवेदकों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे या यूं कहें कि पास होंगे, उन सभी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 514 पदों को भरा जाएगा। 514 पदों को तीन मैनेजमेंट स्केल में बांटा गया है जो निम्नवत हैं।
- सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV (SMGS-IV): 36
- मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III (MMGS-III): 60
- मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II): 418
- कुल: 514
ये भी पढ़ें-
CUET UG 2026 के लिए आवेदन हो चुके शुरू, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी