1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. सरकारी कंपनी BHEL ने निकाली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

सरकारी कंपनी BHEL ने निकाली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2023 08:32 am IST,  Updated : Oct 24, 2023 08:32 am IST

नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए खास खबर है। सरकारी कंपनी BHEL ने एक भर्ती नोटिफिकेशन निकाला है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

BHEL - India TV Hindi
BHEL में निकली भर्ती Image Source : FILE PHOTO

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी बीएचईएल ने ट्रेनी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीएचईएल ने ट्रेनी के 75 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 75 पदों को भरेगा। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 अक्टूबर को शुरू होगी और 15 नवंबर, 2023 को बंद होगी। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

सिविल: 30 पद

मैकेनिकल: 30 पद
एचआर: 15 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

जो उम्मीदवार इन ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रोजगार समाचार पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

BHEL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाएं।
फिर होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को करंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करना होगा।
फिर ट्रेनी लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
जब एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

CSIR IIP Recruitment: टेक्निशियन समेत इन पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन