1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BHEL Recruitment: विभन्न ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

BHEL Recruitment: विभन्न ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

 Published : Oct 24, 2023 06:15 am IST,  Updated : Oct 24, 2023 06:15 am IST

BHEL Recruitment 2023: नौकरी की खोज में बैठे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL की तरफ से ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली गई है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।

भेल में ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
भेल में ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

BHEL Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL ने ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बात योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक पंजीकरण प्रक्रिया 25 अक्टूबर को शुरू होगी और 15 नवंबर 2023 को बंद होगी। 

रिक्ति विवरण

अधिसूचना में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 75 पदों को भरा जाएगा। 

  • सिविल: 30 पद
  • मैकेनिकल: 30 पद
  • एचआर: 15 पद

पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रोजगार समाचार पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को करंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ट्रेनी लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश 
Sarkari Naukri: SSB में सब इंस्पेक्टपर पदों पर निकली भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन