1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बिहार विधानसभा भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई; सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

बिहार विधानसभा भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई; सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 01:35 pm IST

Bihar Vidhan Sabha recruitment 2023: सरकारी नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विधानसभा की तरफ से डीईओ, ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर निकाली भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है।

बिहार विधानसभा भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू  - India TV Hindi
बिहार विधानसभा भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू Image Source : FILE

Bihar Vidhan Sabha recruitment 2023: सरकारी नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विधानसभा ने डीईओ, ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कब है लास्ट डेट 

जानकारी दे दें कि इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 21 जनवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं।   अभ्यर्थी अपना आवेदन शुल्क 23 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 183 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • सुरक्षा गार्ड: 80
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 40
  • ड्राइवर: 09
  • ऑफिस अटेंडेंट: 54

सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 18 हजार रुपये से लेकर 81100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

आवेदन शुल्क

  • ऑफिस अटेंडेंट और ड्राइवर के लिए: आवेदन शुल्क ₹400 है। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए: आवेदन शुल्क ₹600 है। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹150 है।
  • सुरक्षा गार्ड के लिए: आवेदन शुल्क ₹675 है। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹150 है।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद डीईओ, ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड और कार्यालय परिचारक के लिए भर्ती लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

ये भी पढ़ें- UP PCS भर्ती 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, पिछले 8 वर्षों में सबसे कम वैकेंसी इस बार; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन