1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी

 Published : Apr 29, 2025 10:57 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 10:57 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए शैक्षिक योग्यता समेत कई जरूरी विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। 

कब से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल को शुरू की जाएगी।वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने और किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1024 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें - 

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 984 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल): 36 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 4 पद

शैक्षिक योग्यता

जो अभ्यर्थी उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान (ए.आई.सी.टी.ई. अनुमोदित) से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालयों से नियमित रूप से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • आखिरी में पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 12वीं पास से MBBS बेटी ने कर ली शादी तो पिता ने दे दी 'सजा-ए-मौत', मारी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन