1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 12वीं पास से MBBS बेटी ने कर ली शादी तो पिता ने दे दी 'सजा-ए-मौत', मारी गोली

12वीं पास से MBBS बेटी ने कर ली शादी तो पिता ने दे दी 'सजा-ए-मौत', मारी गोली

 Published : Apr 29, 2025 10:18 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 10:18 pm IST

महाराष्ट्र के जलगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी अपनी बेटी की हत्या करने वाला सीआरपीएफ का सेवानिवृत्त अधिकारी 12वीं पास व्यक्ति से उसकी शादी को लेकर नाराज था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

महाराष्ट्र के जलगांव से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी अपनी बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्यों कि लड़की (बेटी ने) ने एक 12वीं पास व्यक्ति से शादी कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार, अपनी बेटी की हत्या करने वाला सीआरपीएफ का रिटायर अधिकारी 12वीं पास व्यक्ति से उसकी(बेटी) शादी को लेकर बहुत नाराज था। पुलिस के मुताबिक, पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पति अविनाश वाघ को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले मे पुलिस ने शख्स के बेटे को अरेस्ट कर लिया है,अपने पिता के साथ अपराध स्थल पर गया था।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने की आरोपी की पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक,  घटना उस समय हुई जब वे उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपड़ा तहसील में अविनाश की बहन के हल्दी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद आस-पास के लोगों ने शख्स(पिता) की पिटाई की, जिसके बाद उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसे ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है।

अविनाश का पुणे के ससून जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अविनाश की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किरण और निखिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धारा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की हत्या मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति को CCTV फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया क्योंकि उसके कपड़े फुटेज में दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहे हैं। उन्होंने बताया हालांकि संदिग्ध ने हत्या का जुर्म नहीं कबूला है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स रविवार को भी मृतक के घर में बिजली का काम करने आया था। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।