1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BPSC असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी है वैकेंसी

BPSC असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी है वैकेंसी

 Published : Jun 01, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 03:46 pm IST

बिहार में असिस्टेंट असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

बिहार में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बिहार में असिस्टेंट असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक अप्लाई कर दें। आइए इस खबर के जरिए आवेदन करने का मिनिम शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और वैकेंसी के विवरण से अवगत होते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 41 पदों को भरा जाएगा।  

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से स्नातक(ग्रेजुएट) होना चाहिए।  
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

कैसे करें अप्लाई

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

ये भी पढ़ें- IOCL में अपरेंटिस भर्ती: 1700 से अधिक वैकेंसी, आवेदन करने की लास्ट करीब, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन