1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस भर्ती, 2400 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस भर्ती, 2400 से ज्यादा वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Aug 16, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 12:04 pm IST

सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 2418 पदों को भरा जाएगा।

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए और उसके पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी/एससीवीटी) द्वारा जारी अनंतिम प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

पद के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 12 अगस्त, 2025 तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक

चयन प्रक्रिया

अधिसूचना के अनुसार , इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) + जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की जानी है, उसमें आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई के अंकों के साधारण औसत के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), वॉलेट के माध्यम से स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन