1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. CWC Recruitment 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, ये रहा डायरेक्ट लिंक; जल्द करें अप्लाई

CWC Recruitment 2023: आवेदन करने की आज लास्ट डेट, ये रहा डायरेक्ट लिंक; जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2023 12:54 pm IST,  Updated : Sep 24, 2023 12:54 pm IST

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की तरफ से सहायक अभियंता, लेखाकार, अधीक्षक (सामान्य) और कनिष्ठ तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 24 सितंबर 2023 को समाप्त कर दिया जाएतगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CWC Recruitment 2023: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की तरफ से सहायक अभियंता, लेखाकार, अधीक्षक (सामान्य) और कनिष्ठ तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 24 सितंबर 2023 को समाप्त कर दिया जाएतगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cwceportal.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 139 विभिन्न खाली पदों को को भर जाएगा।

  • सहायक अभियंता (सिविल): 18
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 5
  • अकाउंटेंट: 24
  • अधीक्षक(सामान्य): 11
  • कनिष्ठ तकनीकी सहायक: 81

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित (यूआर), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को  1250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि,  एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cwceportal.com पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "विज्ञापन संख्या 2023/01के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।"
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आखिरी में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

अप्लाई करने के लिए ये रहा सीधा लिंक 

ये भी पढ़ें: Indian Coast Guard असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन