1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DSSSB recruitment: अनुभाग अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

DSSSB recruitment: अनुभाग अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Jan 20, 2024 06:11 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 06:11 pm IST

DSSSB recruitment: दिल्ली में नौकरी खोज रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी की तरफ से अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DSSSB recruitment: दिल्ली में नौकरी खोज रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी ने सेक्शन ऑफिसर  (बागवानी) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  sssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

लास्ट डेट

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबितक इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 7 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है।  

रिक्ति विवरण 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबितक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 108 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • 89 रिक्तियां दिल्ली नगर निगमों के लिए 
  • 19 रिक्तियां नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के लिए हैं 

DSSSB recruitment आयु सीमा 

अधिसूचना से मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में एसओ (बागवानी) पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दिल्ली नगर निगमों में एसओ (बागवानी) पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18-27 वर्ष होनी चाहिए।

DSSSB recruitment 2023 सैलरी डिटेल 

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 35,400 रुपये से लेकर 1,12,00 रुपये तक वेतन मिलेगा। 

DSSSB recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। 

ये भी पढ़ें- आखिर बर्फ का रंग सफेद ही क्यों दिखता है, जबकि पानी रंगहीन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन