नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड यानी EPIL में विभिन्न मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
आवेदन करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षिक योग्यता: इस भर्तीा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से पदानुसार संबंधित फील्ड में बीई/बीटेक/एएमआईई/सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए/एलएलबी/ग्रेजुएशन आदि की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार की मेक्सिमम एज 42 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडिडेट्स अपने फॉर्म को भरें।
- एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए मैनेजर ग्रेड 1 (सिविल/लीगल व इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल / फाइनेंस/सिविल व लीगल), मैनेजर ग्रेड 2 ( इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल एवं सिविल), सीनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिक / लीगल व सिविल) के पदों पर भर्ती की जाएगी।