1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. ESIC Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

ESIC Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Oct 22, 2023 05:32 pm IST,  Updated : Oct 22, 2023 05:33 pm IST

ESIC Recruitment 2023: नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की तरफ से कर्नाटक क्षेत्र में निकली विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ESIC Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने कर्नाटक क्षेत्र में विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर दें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।

 
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए 40 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • डेंटल मैकेनिक: 9
  • ईसीजी तकनीशियन: 8
  • जूनियर रेडियोग्राफर: 11
  • जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट: 13
  • मेडिकल रिकॉर्ड सहायक: 1
  • फार्मासिस्ट (एलोपैथिक): 4
  • फार्मासिस्ट (आयुर्वेद): 1
  • रेडियोग्राफर: 5
  • सामाजिक मार्गदर्शक/सामाजिक कार्यकर्ता: 5

कैसे करें अप्लई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार esic.gov.in/recruitments पर जाएं
  • इसके बाद वह लिंक खोलें जिसमें लिखा है, "ईएसआईसी में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए यहां क्लिक करें"
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, भुगतान करें।
  • अपना फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए पेज का प्रिंटआउट ले लें।

Direct link to apply 

ये भी पढ़ें: कैसे और कब हुआ इमरती का आविष्कार  

IIT Kharagpur Recruitment: नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, जानें सैलरी और जरूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन