1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. महाराष्ट्र में फूड सप्लाई इंसपेक्टर के इतने पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

महाराष्ट्र में फूड सप्लाई इंसपेक्टर के इतने पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2023 11:19 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 11:19 pm IST

महाराष्ट्र में नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, महाराष्ट्र ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक (समूह सी) और उच्च स्तरीय क्लर्क (समूह सी) के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

महाराष्ट्र में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, महाराष्ट्र ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक (समूह सी) और उच्च स्तरीय क्लर्क (समूह सी) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mahafood.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 245 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से कोंकण, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती और नागपुर जिलों के लिए महाराष्ट्र खाद्य आपूर्ति निरीक्षक (समूह सी) पदों के लिए 324 रिक्तियां और  21 रिक्तियां उच्च स्तरीय क्लर्क (समूह सी) वित्तीय सलाहकार और उप सचिव, मुंबई के कार्यालय के लिए हैं।  

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी या फूड साइंस में डिग्री होनी चाहिए।

मराठी भाषा भी आनी चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी 

  • फूड सप्लाई इंस्पेक्टर- 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 
  • हाई लेवल क्लर्क- 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- कैसे बनता है लोकसभा पास, क्या है पूरी प्रक्रिया

UP में सिविल पुलिस और कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन