1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Dec 23, 2023 06:49 pm IST

GIC Scale I Officers Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदावरों के लिए एक अच्छी खबर है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जीआईसी ने स्केल I ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

GIC Scale I Officers Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदावरों के लिए एक अच्छी खबर है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जीआईसी ने स्केल I ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जीआईसीआरई की आधिकारिक वेबसाइट gicre.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 है। 

वैकेंसी डिटेल 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान संगठन में 85 पदों को भरेगा। इनमें - 

  • हिंदी: 1 पद
  • सामान्य: 16 पद
  • सांख्यिकी: 6 पद
  • अर्थशास्त्र: 2 पद
  • कानूनी: 7 पद
  • एचआर: 6 पद
  • इंजीनियरिंग: 11 पद
  • आईटी: 9 पद
  • बीमांकिक: 4 पद
  • बीमा: 17 पद
  • मेडिकल: 2 पद
  • हाइड्रोलॉजिस्ट: 1 पद
  • भूभौतिकीविद्: 1 पद
  • कृषि विज्ञान: 1 पद
  • समुद्री विज्ञान: 1 पद

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कसन और इंटर्व्यू में प्रदर्शन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शामिल है। ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए कुल अंक 200 होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क प्रसंस्करण और परीक्षा शुल्क के रूप में ₹1000/- (प्लस जीएसटी @18%) है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों, पीएच उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और जीआईसी और जीआईपीएसए सदस्य कंपनियों के कर्मचारियों को शुल्क से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UP Police Constable Recruitment 2023: जारी हुआ नोटिफिकेशन, 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; पढ़ें वैकेंसी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन