अगर नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।
कब शुरू होंगे आवेदन?
आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 13 जनवरी 2026 से शुरू होगा। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 50 पदों को भरा जाएगा। इसमें अनारक्षित के लिए 25 पद, एससी कैटेगरी के लिए 13 पद, बैकवर्ड कैटगरी के लिए 7 पद, EWS के लिए 5 पद शामिल हैं।
आवेदन करने की योग्यता
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पार्ट टाईम, ईवनिंग क्लासेस, डिस्टेंस एजुकेशन मोड और एआईसीटीई द्वारा मान्यता न किए गए विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इसके साथ ही मैट्रिक या उच्च शिक्षा तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम की बात करें तो वो 42 वर्ष है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा छूट प्रदान की जाएगी।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
- इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो इसका एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
एक IAS को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां