1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. एक IAS को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां

एक IAS को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां

 Published : Jan 12, 2026 02:43 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 02:43 pm IST

भारत में अधिकतर युवाओं का सपना एक IAS बनने का होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि IAS ऑफिसर को शुरुआत में कितना वेतन मिलता है। आइए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

सरकारी नौकरी करने की हसरत रखने वाले अधिकतर युवाओं का सपना यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर एक IAS बनने का होता है। इसके लिए कैंडिडेट्स जी-तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन सफलता का परचम कुछ चुनिंदा ही लहरा पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इनके वेतन के बारे में सोचा है कि एक IAS ऑफिसर की शुरुआती सैलरी कितनी होती है? दूसरी भाषा में कहें तो को IAS अधिकारी को शुरुआत में प्रतिमाह कितनी सैलरी मिलती है, क्या आप इससे अवगत हैं? अगर आप इससे भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण को जानेंगे। 

IAS को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है?

एक IAS ऑफिसर की शुरुआती सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत 56,100 रुपये (बेसिक पे) प्रति माह तय है। इसके अलावा इनको कई भत्ते (जैसे- महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता आदि) भी मिलते हैं। इसके अलावा IAS ऑफिसर्स को रहने के लिए सरकारी आवास भी मिलता है। ये सैलरी (मूल वेतन) अनुभव, प्रमोशन के साथ-साथ बढ़ती जाती है। 

आईएएस की सबसे ऊंची पोस्ट कौन सी होती है?

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होना लगभग हर किसी का सपना होता है। इसकी सबसे ऊंची पोस्ट कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) की होती है। ये पद IAS ऑफिसर्स के लिए सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित  माना जाता है। 

अन्य महत्पूर्ण IAS पोस्ट

  • मुख्य सचिव
  • विभाग सचिव
  • जिलाधिकारी

बता दें कि बेसिक सैलरी के साथ, IAS अधिकारियों को कई तरह के अलाउंस और फायदे मिलते हैं, जैसे महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), जो अधिकारी की पोस्टिंग और जगह के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। 

कैसे बन सकते हैं IAS?

IAS ऑफिसर बनने के लिए आपको यूपीएससी सीएसई परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है। इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू क्लियर करना होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।