1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें डिटेल

जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें डिटेल

 Published : Mar 10, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 12:23 pm IST

अगर आप एक शिक्षक बनने की चाह रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

टीचिंग लाइन में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर भर्ती निकली है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें राज्य के एलिमेंट्री एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत 600 वैकेंसी की घोषणा की गई है। हालांकि, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जासकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी। दूसरी तरह से कहें तो इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
  • इसके बाज उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

एलिजिलिबिलिटी

  • इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 50% मार्क्स के साथ Class 12 पास होना चाहिए और उनके पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन से दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) या JBT क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को सही अथॉरिटी द्वारा आयोजित टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) क्वालिफाई करना होगा।
  • इसके अलावा, चार साल की बैचलर ऑफ़ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed.) डिग्री वाले कैंडिडेट्स या दो साल की D.El.Ed. क्वालिफिकेशन के साथ ग्रेजुएशन डिग्री वाले कैंडिडेट्स भी लागू रिक्रूटमेंट नियमों के आधार पर अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं।
  • कैंडिडेट्स के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल के बीच है, सरकारी नियमों के अनुसार रिज़र्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी उम्र सीमा में छूट लागू है।

बता दें कि आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन सिर्फ जॉब ट्रेनी के आधार पर अलग-अलग पोस्ट पर सीधी भर्ती के लिए आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन