अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 मार्च 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कितने और किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 250 पदों को भरा जाएगा। इनमें क्रेडिट ऑफिसर, मैनेजर, मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी और सीनियर मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी समेत विभिन्न पद शामिल हैं।
- अधिकारी-क्रेडिट: 250 पद
- अधिकारी-उद्योग: 75 पद
- प्रबंधक-आईटी: 5 पद
- वरिष्ठ प्रबंधक-आईटी: 5 पद
- प्रबंधक-डेटा वैज्ञानिक: 3 पद
- वरिष्ठ प्रबंधक-डेटा वैज्ञानिक: 2 पद
- प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद
- वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद उन्हें व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, यदि किसी विशेष पद के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक है, तो बैंक अपने विवेक पर केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सैलरी डिटेल
- अधिकारी-क्रेडिट: 48,480 रुपये से 85,920 रुपये
- अधिकारी-उद्योग: 48,480 रुपये से 85,920 रुपये
- प्रबंधक-आईटी: 64,820 रुपये से 93,960 रुपये
- वरिष्ठ प्रबंधक-आईटी: 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये
- प्रबंधक-डेटा वैज्ञानिक: 64,820 रुपये से 93,960 रुपये
- वरिष्ठ प्रबंधक-डेटा वैज्ञानिक: 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये
- प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 64,820 रुपये से 93,960 रुपये
- वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये
ये भी पढ़ें- कितनी बार दे सकते हैं NEET UG की परीक्षा?