1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी टीम को मिली नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से मात, सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ अब काफी मुश्किल

भारतीय हॉकी टीम को मिली नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से मात, सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ अब काफी मुश्किल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 22, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Aug 22, 2026 10:44 pm IST

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड के खिलाफ पूल-E के अहम मुकाबले में 3-1 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद अब उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम। Image Source : AP

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने अगले राउंड में पूल-E में मेजबान टीम नीदरलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को एम्सटलवीन स्थित वेगनर स्टेडियम में मुकाबला खेला। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम को 3-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब उनके लिए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है। इस मैच के शुरुआती दो क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, जिसके बाद तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने खाता खोला तो वहीं आखिरी क्वार्टर में मुकाबला 3-1 के अंतर से खत्म हुआ। इस मैच में भारतीय टीम को 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह सिर्फ एक को ही गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने में कामयाब हो सकी।

नीदरलैंड का डिफेंस पड़ा भारतीय टीम पर भारी

इस मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय टीम एक भी पेनल्टी कॉर्नर लेने में कामयाब नहीं हो सकी थी, तो वहीं नीदरलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड की तरफ से काफी आक्रामक खेल देखने को मिला और वह तीन बार पेनल्टी कॉर्नर लेने में कामयाब रही लेकिन गोल नहीं कर पाए। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह नीदरलैंड के डिफेंस को भेद पाने में कामयाब नहीं हो सकी। भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह का शॉट या तो डच रशर्स ने ब्लॉक किया या गेंद गोलपोस्ट के बाहर निकल गई। वहीं तीसरे क्वार्टर के आखिर में नीदरलैंड की तरफ से डुको टेलगैनकैंप ने खेल के 40:08 मिनट में मुकाबले का पहला गोल करने के साथ अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम की गलती पड़ी भारी

इस मुकाबले के आखिरी क्वार्टर में सभी की नजरें थी जिसमें भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। वहीं नीदरलैंड की तरफ से खेल के 50:09 मिनट त्जेप होडेमेकर्स ने गोल करने के साथ अपनी टीम को 2-0 से मैच में आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने खेल के 52वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ मुकाबले में भारत का खाता खोला लेकिन 54वें मिनट में नीदरलैंड के थिज्स डैम वैन ने गोल करने के साथ नीदरलैंड की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया।

अब टीम इंडिया को पूल के दूसरे मैचों पर रहना होगा निर्भर

भारतीय टीम को नीदरलैंड के खिलाफ मिली 3-1 से हार के बाद अब उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला 24 अगस्त को अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ खेलना है। वहीं पूल-E की प्वाइंट्स टेबल में अब भारतीय टीम चौथे नंबर पर है जिसमें उसके शून्य अंक हैं। वहीं अब उनको दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

ये भी पढ़ें

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए किया खत्म, फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

नीदरलैंड्स से 2-0 से हारी भारतीय महिला टीम, हॉकी वर्ल्ड कप में सलीमा टेटे की टीम को मिली निराशा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल