1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IDBI में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

IDBI में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Mar 13, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 06:52 pm IST

IDBI में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। IDBI में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

  • जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ (रीजनल) के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60%  के साथ स्नातक की डिग्री। वहीं, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 55% के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने की मिनिमम एज लिमिट 20 वर्ष है और अधिकतम 25 वर्ष। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार करेंट ऑपनिंग्स पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ (रीजनल) के कुल 1100 पदों को भरा जाएगा। 

नोटिफकेशन के लिए सीधा लिंक 

ये भी पढ़ें- 

क्या LPG गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अधिकतर नहीं जानते होंगे सही जवाब

किन मेडिकल कोर्सेज में नीट के बिना ले सकता हैं दाखिला? देखे यहां 5 की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन