1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस IIT में टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, जानें पे-स्केल और जरूरी डिटेल

इस IIT में टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, जानें पे-स्केल और जरूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 01:07 pm IST

IIT Nagpur Recruitment: अगर आप आईआईटी में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) नागपुर ने शिक्षण पदों पर भर्ती निकली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IIT Nagpur Recruitment: अगर आप आईआईटी में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) नागपुर ने शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 6 जनवरी से शुरू हो गई है। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी शाम 5 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitn.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी शाम 5 बजे तक है।

आईआईटी नागपुर भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 16 शिक्षण पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया है।

आईआईटी नागपुर भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180 है। वहीं, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹590 है।

आईआईटी नागपुर भर्ती 2024 जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitn.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- मालदीव में सिर्फ इन लोगों को ही मिलती है नागरिकता

एक ऐसा अनौखा देश, जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन