अगर आप भारतीय सेना में निकली अग्नवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आर्मी अग्नवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया था, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा सकर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कब तक के लिए हुई लास्ट डेट एक्सटेंड?
अब सवाल आता है कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं? तो बता दें कि अग्निवीर भर्ती के लिए अब आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2026 है। ऐसे में उम्मीदवार 10 अप्रैल तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ज, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जाता है। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।