1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली अपरेंटिस पद पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली अपरेंटिस पद पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2023 06:15 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 06:15 am IST

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर या उससे पहले iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकली गई है। इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर या उससे पहले iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए ट्रेड/टेक्नीशियन/अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अप्रेंटिस सहित अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए रुल 490 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें टेक्निशियन, ट्रेड अपरेंटिस और अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) के पद शामिल हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • ट्रेड अपरेंटिस (फिटर/इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेट मैकेनिक/मशीनिस्ट)- प्रासंगिक विषय में नियमित पूर्णकालिक दो वर्षीय आईटीआई के साथ मैट्रिक।
  • टेक्नीशियन अपरेंटिस (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स - न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग के प्रासंगिक अनुशासन में 3 साल का नियमित पूर्णकालिक डिप्लोमा
  • ट्रेड अपरेंटिस - अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (बीबीए/बी.ए/बी.कॉम/बी.एससी.) - न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में नियमित पूर्णकालिक स्नातक
  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं। 
  • इसके बाद अपरेंटिस टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में फॉर्म को सबमिट करें, और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

'तीन साल से कम उम्र के बच्चों को प्रीस्कूल जाने के लिए मजबूर करना गैरकानूनी काम'- गुजरात हाई कोर्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन