1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इंडियन ओवरसीज बैंक में 400 पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी

इंडियन ओवरसीज बैंक में 400 पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी

 Published : May 11, 2025 12:48 pm IST,  Updated : May 11, 2025 12:48 pm IST

इंडियन ओवरसीज बैंक में एलबीओ पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की शैक्षिक योग्यता क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

बैंक में नौकरी करने की इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक में लोक बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंत्रित किए गए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 300 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।  

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 मई से आवेदन कर सकेंगे। 31 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख है। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार इसके लिए 12 मई से 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई तक तक अप्लाई कर दें, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • 60 पद एससी के लिए
  • 30 पद एसटी के लिए 
  • 108 पद ओबीसी के लिए 
  • 40 पद EWS के लिए

एलिजिबिलिटी 

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • एज लिमिट: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य, EWS, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 175 रुपये का आवेदन शुल्क के रुप में भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन