1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्निकल ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

इस रिसर्च इंस्टीट्यूट में टेक्निकल ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 26, 2023 06:15 am IST

Institute of Plasma Research Recruitment: इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च ने टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आईपीआर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च ने टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य उम्मीदवार आईपीआर की आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 22 पदों को भरेगा। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2023 तक है। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22 टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी। 

  • कंप्यूटर: 2 पद
  • फिजिक्स: 6 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 3 पद
  • मैकेनिकल: 3 पद
  • इंस्ट्रुमेंटेशन: 4 पद
  • इलेक्ट्रिकल: 4 पद

एज लिमिट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदनों की वेलिडिटी के लिए उम्मीदवार द्वारा भरे गए सभी मानदंडों जैसे आयु, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी प्रमाण पत्र, शुल्क रसीद आदि के आधार पर जांच की जाएगी। स्क्रीनिंग टेस्ट/साक्षात्कार के लिए केवल वैध आवेदकों (वैध आवेदन वाले उम्मीदवारों) पर ही विचार किया जाएगा। अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीजदलवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिक को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इसके अलावा बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।  शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईपीआर की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- CAT Exam 2023 से पहले जान लें जरूरी बातें, न करें ये गलितियां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन