1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IOCL में जूनियर ऑपरेटर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी

IOCL में जूनियर ऑपरेटर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी

 Published : Feb 09, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 12:06 pm IST

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IOCL Recruitment: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में जूनियर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 246 पदों को भरा जाएगा।

IOCL Recruitment: क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर सक दें। 

IOCL Recruitment: वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

  • जूनियर ऑपरेटर: 215 पद
  • जूनियर अटेंडेंट: 23 पद
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट: 8 पद

IOCL Recruitment: कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आप को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को सबमिट कर उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

IOCL Recruitment: सैलरी डिटेल 

इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार अलग-अलग सैलरी मिलेगी, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदओं से समझ सकते हैं। 

  • जूनियर ऑपरेटर (ग्रेड 1): 23,000 - 78,000 रुपये 
  • जूनियर अटेंडेंट (ग्रेड 1): 23,000- 78,0000 रुपये
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट: 25,000 - 1,05,000 रुपये

ये भी पढ़ें- UPSC CSE और IFoS के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन? लास्ट लेट एक्सटेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन