1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कई पदों पर निकाली भर्ती, देखें नोटिफिकेशन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कई पदों पर निकाली भर्ती, देखें नोटिफिकेशन

 Published : Oct 30, 2022 12:58 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 12:58 pm IST

इंडियन ऑयल में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। इंडियन ऑयल ने अप्रेंटिस पदों पर वैकेंसी निकाली है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली अप्रेंटिस पदों के लिए वैकेंसी- India TV Hindi
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली अप्रेंटिस पदों के लिए वैकेंसी Image Source : IOCL.COM

अगर आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ काम करने के इच्छुक हैं तो ये आपको लिए सुनहरा मौका है। IOCL ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिस भर्ती के जरिए कुल 265 पदों को भरा जाना है। ध्यान दें, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 12 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है। वैकेंसी से संबंधित अन्य डिटेल के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

IOCL Recruitment 2022 Notification

वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 265

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 28 अक्टूबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 12 नवंबर 2022

शैक्षिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन से पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें और शैक्षिक योग्यता के विषय में जानकारी प्राप्त कर लें।

आयु सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चुने गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। जो भी अभ्यर्थी चयनित होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन