1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IOCL Recruitment 2023: IOCL ने कई पदों पर भर्ती के लिए निकाली नोटिफिकेशन, देखें कैसे करना है आवेदन?

IOCL Recruitment 2023: IOCL ने कई पदों पर भर्ती के लिए निकाली नोटिफिकेशन, देखें कैसे करना है आवेदन?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2023 11:31 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 11:31 am IST

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। IOCL ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IOCL Recruitment 2023- India TV Hindi
IOCL Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करना चाहते हैं तो मौका हाथ से न जाने दें। IOCL ने टेक्निशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1720 पदों को भरा जाना है। बता दें कि इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो जाएंगे और इसके लिए 20 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा सेलेक्शन

इस भर्ती में टेक्निशियन या ट्रेड अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवार का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक जान लें कि पदों के मुताबिक योग्यता अलग-अलग है। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IOCL Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

इसके बाद अपरेंटिस अधिनियम के तहत 1720 ट्रेड/टेक्निशियन/अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए अधिसूचना।' लिंक पर क्लिक करें।

फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 

फिर डाक्यूमेंट अपलोड करें।

फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट कर दें।

ये भी पढ़ें:

एसएससी एसएसए/यूडीसी के लिए शुरू हुए आवेदन, की जानी है इतने पदों पर भर्ती; मिलेगी 81 हजार से ज्यादा सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन