अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईओसीएल में ग्रेड ए इंजीनियर्स और ऑफिसर्स पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकत हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस से वाकिफ हैं। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम यही जानेंगे।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
- आईओसीएल ग्रेड ए पदों की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। पहले फेज में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) है। सीबीटी एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जो 150 मिनट की होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे। ये दो खंडों में विभाजित हैं: उम्मीदवार के इंजीनियरिंग विषय से संबंधित डोमेन ज्ञान (50 प्रश्न), और सामान्य योग्यता (50 प्रश्न), जिसमें मात्रात्मक योग्यता, तार्किक तर्क और मौखिक क्षमता शामिल होगी।
- जो कैंडिड्टिस इस सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होगा, उन सभी उम्मीदवारों को समूह चर्चा (जीडी) और समूह कार्य (जीटी) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें संचार, टीम वर्क और समस्या-समाधान कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
- अंतिम चरण पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) है, जिसमें टेक्निकल नॉलेज और समग्र उपयुक्तता का आकलन किया जाता है। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाता है।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने हेतु उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-