1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. MP पुलिस में कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती, जान लें आवेदन करने हेतु किस वर्ग के उम्मीदवार को कितना देना होगा शुल्क

MP पुलिस में कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती, जान लें आवेदन करने हेतु किस वर्ग के उम्मीदवार को कितना देना होगा शुल्क

 Published : Sep 15, 2025 03:26 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 03:26 pm IST

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 7500 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किस वर्ग के उम्मीदवार को कितना शुल्क देना होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल पदों के 7500 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने हेतु  किस वर्ग के उम्मीदवार को कितना शुल्क देना होगा? अगर आप इस विवरण से अनभिज्ञ हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे।

आवेदन शुल्क 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन शुल्क के विवरण को समझ सकते हैं।

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये प्रत प्रश्नपत्र है। 
  • मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र है। 
  • गौरतलब है कि सभी अभ्यर्थियों को 60 रुपये का अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देना होगा। जबकि पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से फॉर्म जमा करने का पोर्टल शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए 20 रुपये है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन