1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. MHT CET 2024 के लिए आगे बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

MHT CET 2024 के लिए आगे बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Mar 02, 2024 12:33 pm IST,  Updated : Mar 02, 2024 12:33 pm IST

MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2024 पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2024  पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफशियल सूचना देख सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया आज 2 फरवरी को फिर से शुरू होगी और 8 मार्च 2024 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार  MAHACET की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब होगी परीक्षा 

जानकारी दे दें कि एमएएच-एमएचटी सीईटी 2024 (पीसीएम/पीसीबी ग्रुप) अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएगी। पीसीबी ग्रुप परीक्षा 16 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक और पीसीएम ग्रुप 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- JEE Main सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन