1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

इस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

 Published : Feb 12, 2024 10:17 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 10:17 pm IST

MMMUT Faculty Recruitment 2024: नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्ति विवरण, आवेदन शुल्क आदि डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे खबर को पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MMMUT Faculty Recruitment 2024: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 है। 

एमएमएमयूटी संकाय भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 110 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • 22 रिक्तियां प्रोफेसर पदों के लिए हैं
  • 31 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए हैं
  • 57 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर पदों के लिए हैं 

एमएमएमयूटी संकाय भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2500  रुपये है। वहीं, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडीसी उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये है।

एमएमएमयूटी फैकल्टी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद कैरियर टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, “नियमित संकाय भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए लिंक” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें। 
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े लिखे हैं जयंत चौधरी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन