1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. MPRL में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

MPRL में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2024 11:38 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 11:38 pm IST

MPRL Recruitment 2024: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपको लिए ही है। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MPRL Recruitment 2024:  अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपको लिए ही है। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए एप्लीरकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुका है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2024 है। 

एमपीआरएल भर्ती  वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए सहायक कार्यकारी पदों की कुल 11 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

एमपीआरएल भर्ती 2024 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

उम्मीदवारों के पास मार्केटिंग/ऑपरेशंस मैनेजमेंट/सप्लाई चेन/बिजनेस मैनेजमेंट/एनालिटिक्स/इंटरनेशनल ट्रेड में दो साल का एमबीए होना चाहिए या मार्केटिंग/इंटरनेशनल ट्रेड/सप्लाई चेन में दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। कन्नड़ का कार्यसाधक ज्ञान वांछनीय है।

एमपीआरएल भर्ती 2024 एज लिमिट 

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की ज्यादातर उम्र 27 वर्ष तक ही होनी चाहिए।

एमपीआरएल भर्ती सेलेक्शन प्रोसेस 

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वैध यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 अंकों के आधार पर होगा।

एमपीआरएल भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर सहित) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 118 रुपये का गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क देना होगा। ) एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

ये भी पढ़ें- क्या होता है अंतरिम बजट, जानें 

आखिर कितने पढ़े लिखें हैं चंपई सोरेन 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन