1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, जानें वैकेंसी समेत अन्य सभी जरूरी विवरण

इस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, जानें वैकेंसी समेत अन्य सभी जरूरी विवरण

 Published : Jul 13, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 07:13 pm IST

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मुंबई विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। मुंबई विश्वविद्यालय ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मुंबई विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट muappointment.mu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जो कि आखिरी तारीख है। 

कितने पदों पर क्या है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 152 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • संकाय डीन: 4 पद
  • प्रोफेसर: 21 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन: 54 पद
  • सहायक प्रोफेसर/सहायक लाइब्रेरियन: 73 पद

कहां भेजें आवेदन 

भरे हुए आवेदन पत्र के तीन सेट रजिस्ट्रार, मुंबई विश्वविद्यालय, कमरा नंबर 25, फोर्ट, मुंबई-400032 को भेजे जाने चाहिए। ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों के साथ तीन सेटों में प्रिंटआउट प्रतियों पर ही विश्वविद्यालय द्वारा विचार किया जाएगा। उम्मीदवार को आवेदन पत्र के सभी सेटों के साथ अपना बायो-डेटा जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां होती है? 

Indian bank अपरेंटिस भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी, जानें कैसे होगा सिलेक्शन
DM की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन